फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   corona

कंट्रोल रूम में आने वाली हर शिकायत का गंभीरता से करें निस्तारण : अमृत त्रिपाठी

Thu, 21 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona
फोटो-17- कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के दौरान डीएम पुलकित खरे से बातचीत करते नोडल अध - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना संकट के मद्देनजर जनपद के नोडल अधिकारी बनाए गए आईएएस अफसर अमृत त्रिपाठी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्थित कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेने और निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

सचिवालय प्रशासन के विशेष सचिव और जनपद के नोडल अफसर अमृत त्रिपाठी गुरुवार की सुबह संडीला में लखनऊ रोड पर चल रही सामुदायिक रसोई पहुंचे। यहां उन्होंने रसोई में बनाए जा रहे खाने का जायजा लिया। रसोई के पास ही बर्तन धोए जाते नजर आने पर विशेष सचिव ने निर्देश दिए कि बर्तन रसोई से कुछ दूर अलग धोएं। खाना बनाने से पहले सब्जियों का जायजा जरूर ले लें। सामुदायिक रसोई में मौजूद लोगों से उन्होंने खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद हरदोई रोड पर स्थित लॉयंस पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर का जायजा लिया। यहां एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डा. शरद वैश्य, ईओ वीपी सिंह मौजूद रहो। जिला मुख्यालय पर नोडल अधिकारी ने कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में आने वाली भोजन, राशन आदि से जुड़ी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। डीएम को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण कराया जाए। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से सोशल डिस्टेंस मेनटेन रखने, मास्क लगाने और समय-समय पर साबुन और सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, एडीएम संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद अमृत त्रिपाठी ने केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ में बनाए जा रहे विशेष क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां सीएमओ डा. एसके रावत को निर्देश दिए कि चिकित्सकों और स्टाफ के रहने की व्यवस्था अलग-अलग करें। यहां एसडीएम सदर राकेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed