फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   corona

कोरोना से राहत के लिए जनप्रतिनिधियों ने खोली निधि की तिजोरी

Tue, 24 Mar 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
corona
हरदोई। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए सांसद और विधायकों ने अपनी निधि की तिजोरी खोल दिए हैं। सभी ने अपनी निधि से 10 लाख रुपये से 30 लाख तक की मदद किए जाने की घोषणा कर पत्र सीडीओ को भेजा है। इस बजट से मास्क, सैनिटाइजर व अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद की जा सकेगी। भाजपा से राज्य सभा सदस्य अशोक बाजपेयी ने अपनी निधि से 50 लाख रुपये देने की बात कही है। इस संदर्भ में लखनऊ डीएम को पत्र दिया है।
विज्ञापन

गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने सोमवार देर रात अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता को मास्क, सैनिटाइजर वितरित करने के साथ ही अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए 25 लाख रुपये निधि से देने की घोषणा सोशल मीडिया पर की। इसके बाद मंगलवार सुबह उनके पुत्र भड़ायल के ग्राम प्रधान रविप्रकाश ने सीडीओ के कार्यालय में जाकर इस बाबत औपचारिक पत्र सौंप दिया।
विज्ञापन

विधायक की पहल के बाद बालामऊ से भाजपा विधायक रामपाल वर्मा ने भी निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। सदर से भाजपा सांसद जयप्रकाश और मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत ने सांसद निधि से 25-25 लाख रुपये दिए हैं। सांडी के विधायक प्रभाष कुमार और संडीला के विधायक राजकुमार अग्रवाल ने भी 15-15 लाख रुपये, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू और सवायजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भी निधि से 10-10 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। इस संदर्भ में पत्र सीडीओ को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी ने 30 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की है और इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। विधायक ने कहा है कि उक्त कार्यों में अगर इसके अतिरिक्त धन की आवश्यकता हो तो तत्काल अवगत कराएं।
हरदोई। कोरोना वायरस को लेकर उपजी परिस्थितियों के बाद विधायक श्यामप्रकाश और राजकुमार अग्रवाल के पत्र परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास के पास मंगलवार को ही पहुंच गए। पत्र पहुंचने के बाद अफसर हरकत में आए और मास्क, सैनिटाइजर खरीदे जाने को लेकर विधायक और सांसद निधि की नियमावली का अध्ययन करने लगे।

परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास के मुताबिक निधि से एंबुलेंस खरीदी जा सकती है, स्वास्थ्य सेवाओं के उपकरण खरीदने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल अस्पताल, मेडिकल स्टोर के लिए निधि दी जा सकती है। विधायकों की ओर से मिले पत्र के आधार पर फाइल तैयार कराई गई है और उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed