फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Coping the model village will be created: Anshul

मुंडेर को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा : अंशुल

Sat, 04 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 04 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Coping the model village will be created: Anshul

सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित मुंडेर

विज्ञापन
गांव में कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। सांसद ने मुंडेर को आदर्श ग्राम में विकसित करने को हर संभव कदम उठाने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने किसानों को कई जानकारियां देने के साथ ही केंद्र सरकार की योेजनाओं से भी अवगत कराया। विकास खंड भरखनी के ग्राम मुंडेर में आयोजित किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि मुंडेर को आदर्श ग्राम में विकसित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने किसानों को तमाम जानकारियां दी। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण, किसानों को उन्नत बीजों व उर्वरकों के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान किसानों को पशुओं का टीकाकरण करवाकर वृहद पौधरोपण की भी जानकारी दी गई। बेटी पढ़ाओ के माध्यम से गांव, प्रदेश व देश को समृद्ध बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी कई जानकारियां किसानों को दीं।

कार्यक्रम संयोजक डा. धनंजय सिंह व उनके सहयोगियों ने किसानों को प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूक किया। डा. एमएन पांडेय ने पशु टीकाकरण एवं संतुलित आहार प्रबंधन, डा. वीबी जायसवाल ने एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, डा. सीपीएन गौतम ने आईपीएम एवं जैव रसायन के बारे में किसानों को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed