फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cop died in accident

सांड़ से टकराकर पलटी कार, सिपाही की मौत

Sun, 16 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
cop died in accident
हरदोई में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद - फोटो : HARDOI
बघौली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव बम्हनाखेड़ा के पास हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार रात सांड़ से टकराकर कार पलट गई। हादसे में कार सवार गाजियाबाद निवासी सिपाही की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के दुर्ग कालोनी मयंकनगर निवासी सचिन (30) पुत्र भारत सिंह उत्तराखंड पुलिस में सिपाही थे। इन दिनों उनकी तैनाती नैनीताल में थी। शुक्रवार देर रात सचिन अपने साथी प्रयागराज के केवलापुरी थाना क्षेत्र के सरॉयममरेज निवासी सुनील (32) पुत्र शिवशंकर के साथ कार से लखनऊ से नैनीताल जा रहे थे।
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बम्हनाखेड़ा के निकट सांड़ से टकराकर उनकी कार पलट गई। हादसे में सचिन और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में सचिन की मौत हो गई। उनके पास मिले आईकार्ड से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed