फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Control rooms will be set up in blocks, BDOs will monitor protected cattle online.

Hardoi News: ब्लॉकों पर बनेंगे कंट्रोल रूम, बीडीओ करेंगे संरक्षित मवेशियों की ऑनलाइन निगरानी

Tue, 23 Sep 2025 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Control rooms will be set up in blocks, BDOs will monitor protected cattle online.
हरदोई। निराश्रित मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए संचालित 396 आश्रयस्थलों की अब जिले के साथ ही ब्लॉकों पर भी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके के लिए ब्लॉकों पर ब्लॉक कमांड कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जाएगी। आश्रयस्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जोड़कर बीडीओ मवेशियों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक निराश्रित मवेशियों को संरक्षित किए जानेा को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिले में संचालित 386 पशु आश्रस्थलों में 78,795 मवेशी संरक्षित हैं। वैसे तो पशु आश्रयस्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित कमांड कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि संरक्षित मवेशियों की निगरानी को और संवेदनशील बनाया जाएगा। ताकि पशु आश्रयस्थल की प्रत्येक घटना की निगरानी समय से होती रहे और त्वरित कार्रवाई भी संभव हो सके।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की भांति सभी ब्लॉकों में ब्लॉक कमांड कंट्रोल रूम स्थापित कराए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी सभी खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। बताया कि वहां पर बीडीओ और उनकी तरफ से नामित कर्मचारी की तरफ से कंट्रोल रूम में ब्लॉक के सभी पशु आश्रयस्थलों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed