फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Contrary to the forecast, the sultry heat tormented people throughout the day

Hardoi News: पूर्वानुमान के उलट दिन भर उमस भरी गर्मी ने छकाया

Thu, 01 May 2025 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 01 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Contrary to the forecast, the sultry heat tormented people throughout the day
जेल रोड पर धूप में साइकिल से पसीना पोछते जाते छात्र। संवाद - फोटो : जेल रोड पर धूप में साइकिल से पसीना पोछते जाते छात्र। संवाद
फोटो-03- जेल रोड पर धूप में साइकिल से पसीना पोछते जाते छात्र। संवाद
विज्ञापन

- शाम को चली हवाओं ने भी गर्मी ने नहीं दिलाई राहत
- दिन भर धूप रहने से तापमान बढ़ा, न्यूनतम दो डिग्री बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आसमान में छाए बादलों और मौसम पूर्वानुमान के चलते लोगों को बृहस्पतिवार तक बारिश होने की उम्मीद थी। इसके उलट पूरे दिन मौसम गर्म बना रहा। बादलों की आवाजाही तो हुई, लेकिन अधिकांश समय तेज धूप निकली रही। मौसम में नमी होने और धूप के चलते उमस भरा मौसम रहा। उमस भरी गर्मी में लोग दिन भर पसीना पोछते नजर आए। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

बीते सप्ताह भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। मौसम में रविवार से परिवर्तन हुआ और बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक कमी आ गई। बादलों के चलते गर्मी कम हो गई और इसी बीच मौसम वेधशाला ने भी बृहस्पतिवार को बारिश होने की संभावना व्यक्त की। मौसम पूर्वानुमानों को लेकर लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होने से गर्मी में कुछ और कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान के उलट बृहस्पतिवार को पूरे दिन तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। कुछ देर तक बादल रहे लेकिन अधिकांश समय धूप तेज होने से लोग परेशान रहे। मौसम वेधाशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोत्तरी होकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आद्रता सुबह 67 फीसदी व शाम को 57 फीसदी रही। नमी होने से उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed