फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Contract worker arrested for taking bribe of Rs 15 thousand to get estimate made, report on JE also

Hardoi News: इस्टीमेट बनवाने के लिए 15 हजार रुपये घूसे लेते संविदा कर्मी गिरफ्तार, जेई पर भी रिपोर्ट

Thu, 06 Jun 2024 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Contract worker arrested for taking bribe of Rs 15 thousand to get estimate made, report on JE also
पाली (हरदोई)। निजी नलकूप के दो इस्टीमेट बनवाने के नाम पर किसान से 15 हजार रुपये की घूस लेते लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने संविदा लाइनमैन को पकड़ लिया। शाहाबाद कोतवाली में लाकर पूछताछ की। इसके बाद अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




पाली थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी सोनपाल ने अपने पिता रूपलाल और मां के नाम से निजी नलकूप के लिए दो आवेदन किए थे। सोनपाल के मुताबिक अवर अभियंता संतोष कुमार निषाद ने उससे सर्वे के नाम पर सुविधा शुल्क लिया। इसके बाद दोनों कनेक्शन करने के लिए इस्टीमेट बनाए जाने का आश्वासन दिया। इस्टीमेट बनाने के लिए प्रति कनेक्शन 18,500 रुपये की मांग सोनपाल से की गई। सोनपाल का कहना है कि सुविधा शुल्क देने के लिए रुपये न होने पर उसका इस्टीमेट नहीं बनाया गया। इस मामले की शिकायत उसने एंटी करप्शन विभाग से की।
विज्ञापन




इसके बाद बृहस्पतिवार को नूरुल हुदा खान के नेतृत्व वाली एंटी करप्शन टीम ने सोनपाल से संपर्क किया। सोनपाल बृहस्पतिवार को पाली विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी (लाइनमैन) अविनाश कुमार को 15 हजार रुपये देने पहुंचा। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने लाइनमैन को पकड़ लिया। लाइनमैन को लेकर टीम शाहाबाद पहुंची और यहां अवर अभियंता संतोष कुमार निषाद को बुलाया। काफी प्रयास के बाद भी संतोष कुमार निषाद मौके पर नहीं पहुंचे और फिर फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। एंटी करप्शन टीम ने अवर अभियंता संतोष कुमार निषाद और लाइनमैन अविनाश कुमार के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed