{"_id":"59ac3c814f1c1b0d278b504d","slug":"contempt-notice-to-rbi-rbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व बैंक को भेजेंगे अवमानना नोटिस- नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व बैंक को भेजेंगे अवमानना नोटिस- नरेश
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
naresh agarwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी पर रिजर्व बैंक की हालिया रिपोर्ट से सियासी माहौल गर्म है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा की फाइनेंस कमेटी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने नोटबंदी को पूरी तरह असफल करार दिया। कहा कि रिपोर्ट में आरबीआई ने नोटबंदी के दौरान 99 फीसदी पुराने नोट जमा होने की बात कही है, वास्तव में पांच सौ और हजार के सौ फीसदी नोट चेस्ट में वापस जमा हो चुकेे हैं। सांसद ने कहा कि फाइनेंस कमेटी का सदस्य होने के नाते वह रिजर्व बैंक को अवमानना की नोटिस देंगे। आखिर क्यों रिजर्व बैंक ने पूरी रिपोर्ट संसद की फाइनेंस कमेटी के समक्ष नहीं रखी। उन्होेंने केंद्र सरकार से नोटबंदी पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।
रविवार को वैटगंज स्थित आवास पर प्रेस कान्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद ने ये बातें कहीं। नरेश ने नोटबंदी पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान का जिक्र भी किया जिसमें उन्होंने नोटबंदी से प्रतिकूल असर पड़ने व सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर दो फीसदी गिरने की बात कही थी। सांसद ने कहा कि राज्यसभा के शीतकालीन सत्र में नोटबंदी पर वह सवाल उठाएंगे। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) पर कहा कि केंद्र सरकार का दावा है कि नई कर प्रणाली से आमदनी बढ़ी है, लेकिन वास्तव में व्यापारी टूट गए हैं। किसानों को खाद और बीज की खरीद बढ़ी दरों पर करनी पड़ रही है। उन्होंने केंद्र से जीएसटी को फेल बताते हुए इसे वापस लेने की मांग सरकार से की। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में रिटायर्ड आईएएस व आईएफएस अफसरों को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नौकरशाहों का राजनीति में आना ठीक नहीं। सांसद ने कहा कि चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। प्रदेश सरकार के कामकाज पर सवालों के जवाब में कहा कि राज्य सरकार और सत्ताधारी दल बदले की भावना से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, अचल अग्रवाल, सपा के जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, अमित त्रिवेदी रानू, संजू शर्मा आदि मौजूद रहे।