फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Consumption of cold things is increasing ear-throat infection

Hardoi News: ठंडी चीजों का सेवन बढ़ा रहा कान-गले का संक्रमण

Mon, 28 Apr 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 28 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Consumption of cold things is increasing ear-throat infection
फोटो-09- डॉ. विवेक। संवाद
विज्ञापन


फोटो-10- चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद

- बच्चों के टाॅन्सिल में सूजन व बड़ों में ओटाइटिस मीडिया के लक्षण
- समय से इलाज न मिलने पर दोनों बीमारियों में मरीजों को खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रखा हुआ है। गर्मी से आते ही फ्रिज से निकली अधिक ठंडी चीजों और आइसक्रीम के सवेन से लोग बीमार हो रहे हैं। बुखार के बाद कान और गले के संक्रमण के रोगी बढ़ गए हैं। इनमें बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हैं।
बच्चों के टॉन्सिल में सूजन और बड़ों में कान में दर्द (ओटाइटिस मीडिया) के लक्षण सामने आ रहे हैं। दाेनों ही रोगों में अगर समय से इलाज न मिले तो गंभीर बीमारी हो सकती है। ओटाइटिस मीडिया में तो कान का पर्दा फट सकता है और व्यक्ति स्थायी रूप से बहरा हो जाता है।
विज्ञापन


तेज धूप से आकर लोग ठंडा पानी पी लेते हैं। साथ ही आइसक्रीम भी काफी खाई जाती है। इससे लोग सर्दी व जुकाम से ग्रसित होने के बाद संक्रमण झेलते हैं। इन दिनों लोग बीमार होने के बाद कान और गले के संक्रमण से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओपीडी में कान, नाक व गला विभाग में रोजाना 250 से 300 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया जा रहा है। ईएनटी चिकित्सक डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि सर्दी व जुकाम के बाद बच्चों के टाॅन्सिल में सूजन की समस्या और संक्रमण से कान में दर्द के कारण बड़ों में ओटाइटिस मीडिया एक्यूट के लक्षण पाए जा रहे हैं।
बच्चों के टॉन्सिल पर गहरे ग्रे या सफेद रंग की झिल्ली टॉन्सिल पर जमना से वह सांस नली को प्रभावित करती है और समय से इलाज न मिलने पर जान लेवा साबित होती है। ओटाइटिस मीडिया एक्यूट में कान में दर्द होने पर संक्रमण के इलाज में लापरवाही पर कान का पर्दा क्षतिग्रस्त होकर फट सकता है और स्थायी रूप से बहरा कर सकता है।


ओटाइटिस मीडिया के लक्षण

ओटाइटिस मीडिया का संक्रमण कान के मध्य में होता है अगर कान में संक्रमण बन रहा है तो इन लक्षणों से व्यक्ति पीड़ित हो सकता है। इसमें कान में तेज दर्द होना, बुखार आना, कान का बहना और कम सुनाई देना व भारीपन महसूस होना। डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि ओटाइटिस मीडिया के यह लक्षण मिल रहे हैं तो चिकित्सीय सलाह लेना आवश्यक है। समय से उपचार नहीं किया गया तो स्थाई बहरापन होना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed