फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Consumers outraged over high bills; electricity team assaulted.

Hardoi News: बिल अधिक आने पर भड़के उपभोक्ता, बिजली टीम से मारपीट

Sat, 03 Oct 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Consumers outraged over high bills; electricity team assaulted.
सांडी। कस्बे के मोहल्ला सरामुल्लागंज में शनिवार को विद्युत बिलिंग करने पहुंची विभागीय टीम के साथ मारपीट की गई। बिल अधिक आने को लेकर हुए विवाद में सुपरवाइजर और मीटर रीडर के साथ उपभोक्ताओं ने गाली गलौज की। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की गई। इसमें दोनों कर्मचारी घायल हो गए। जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी घायल कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के इसरापुर गांव निवासी विद्युत विभाग के सुपरवाइजर अभिनव श्रीवास्तव शनिवार को मीटर रीडर प्रतीक दीक्षित के साथ सरामुल्लागंज मोहल्ले में घर-घर जाकर बिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम उपभोक्ता शफी के घर पहुंची। आरोप है कि मीटर की रीडिंग के आधार पर बिल निकाला गया तो रकम अधिक होने की बात कहकर शफी नाराज हो गए। आरोप है कि इसी बात को लेकर शफी ने अपने भाई अयान के साथ मिलकर विद्युत टीम से गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। मारपीट की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी सुनील कुमार प्रभात और अवर अभियंता मुकेश गुप्ता थाने पहुंचे। विभागीय कर्मचारियों की ओर से थाने में शिकायती पत्र दिया गया। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed