फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Consumers are troubled by local faults, power outages last for hours.

Hardoi News: लोकल फॉल्टों से परेशान उपभोक्ता, घंटों गुल रहती बिजली

Tue, 30 Sep 2025 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Consumers are troubled by local faults, power outages last for hours.
हरदोई। लोकल फॉल्टों के नाम पर बिजली की मनमानी कटौती जारी है। उमस भरी गर्मी में हो रही कटौती से उपभोक्ताओं का हाल-बेहाल है। देर रात तक शहर में विभिन्न फीडरों की बिजली आपूर्ति गुल रही। वहीं, मंगलवार को बारिश के दौरान कई स्थानों पर फॉल्ट से घंटों बिजली नहीं आई। ऐसे में उपभोक्ताओं काे परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर भर में कभी तार टूटने, कभी जंपर उड़ने तो कभी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने की घटनाएं आम हो गई हैं। हर बार इन लोकल फॉल्टों के कारण कई घंटों तक बिजली ठप रहती है। यह सिलसिला सुबह, शाम और रात, किसी भी समय शुरू हो जाता है। एक ओर 24 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि दिन में चार से पांच घंटे बिजली गुल रहती है। लोग लोकल फॉल्टों से आजिज आ चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर रात सांडी रोड उपकेंद्र के चार नंबर फीडर के बाबा मंदिर चौराहे पर तार टूटने से पौने घंटे तक बिजली गुल रही। बावन चुंगी पर 11 केवी का तार टूटने से दो घंटे बिजली गुल रही। रात को सवा एक बजे बिजली आई। मंगलवार को भी इंसुलेटर खराब होने से बावन चुंगी पर ढाई घंटे बिजली बंद रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नापुरवा उपकेंद्र से लालपालपुर देहात की करीब पौने दो बजे बिजली चली गई। इंसुलेटर को बदलने के बाद शाम साढ़े चार बजे आपूर्ति शुरू हुई। सिटी उपकेंद्र से जुड़े घंटाघर रोड फीडर की करीब सवा घंटे तक बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि ओवरलोड और पुरानी लाइनों के कारण फॉल्ट बढ़ जाते हैं। टीमें लगातार मरम्मत में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed