{"_id":"66c8ef50ea277d652f06ed54","slug":"constable-recruitment-exam-5703-tried-hard-2171-left-the-field-without-fighting-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118729-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा : 5703 ने की जोरदार आजमाइश, बिना लड़े ही 2171 ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा : 5703 ने की जोरदार आजमाइश, बिना लड़े ही 2171 ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन
हरदोई। जिले के 11 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। पहले दिन दो पालियों में 7872 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही 2171 अभ्यर्थियों ने हार मान ली। दोनों पालियों में 5703 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान डीएम और एसपी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस भर्ती परीक्षा आज भी 11 केंद्रों पर दो पालियों में होगी।
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पिछले काफी दिनों से चल रही थी। शुक्रवार को परीक्षा का पहला दिन था। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। साढ़े नौ बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी नीरज कुमार जादौन की मौजूदगी में प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की गई। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार भी लगातार सक्रिय रहे। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा की तैयारी में अफसर जुट गए थे। दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शुरू हुई। इसके लिए एक बजे से अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम में सीओ बघौली विनोद कुमार दुबे मौजूद रहे। यहां सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे लाइव नजर आ रहे थे। देर शाम परीक्षा के नोडल अधिकारी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली पाली में 3936 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2834 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 1102 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में भी 3936 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 2867 अभ्यर्थी पहुंचे जबकि 1069 अनुपस्थित रहे।