फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Consolidation Department encompass against

चकबंदी विभाग के खिलाफ दिया धरना

Tue, 10 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 10 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Consolidation Department encompass against
धरना देते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। चकबंदी न्यायालयों के अधिवक्ताओं ने चकबंदी विभाग में मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना दिया। डीडीसी न्यायालय के सामने मंगलवार को धरना का नेतृत्व कर रहे बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने डीएम को छह सूत्री मांग पत्र दिया है।

विज्ञापन


प्रमुख रूप से चकबंदी न्यायालय में एक वर्ष से किए गए कार्यों की जांच अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी से कराई जाए। इसके अलावा चकबंदी के विभिन्न न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों की निर्णीत पत्रावलियों के आदेश समय से कराए जाएं। जनपद में चक निर्माण से लेकर उनको अंतिम सुनवाई तक चकबंदी मैनुअल का पालन किया जाए।
विज्ञापन


धारा 52 के प्रकाशन के बाद नियम 109 के तहत अमल दरामद की व्यवस्था की जाए। सहायक चकबंदी अधिकारियों के कार्यालयों एवं न्यायालयों का स्थान किसानों की सुविधानुसार गांवों के निकट बनाए जाए। बताया कि चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में यह धरना शुरू किया गया है। धरने में प्रमुख रूप से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने समर्थन दिया। इस दौरान राम प्रकाश पांडेय, कौशल कुमार सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed