फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congressmen granddaughter Modi soot on billboards

कांग्रेसियों ने पोती मोदी की होर्डिंग पर कालिख

Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen granddaughter Modi soot on billboards
कांग्रेसियों ने पोती शहर में लगी पीएम मोदी की होर्डिंग। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। प्रांतीय आह्वान पर रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमताें में हुई वृद्धि पर जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के  प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने पेट्रोल टंकियों पर लगी पीएम मोदी की होर्डिंग पर भी कालिख लगा दी।

विज्ञापन


प्रदर्शन से पूर्व राजीव भवन में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस पार्टी की योजनाओं का नाम बदलकर उनकी रीपैकजिंग कर रहे हैं। जनता उनका झूठ जान गई है। शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में महंगाई ला दी है। अपने चुनाव में पैसा खर्च करने वाले लोगों को मालामाल करने के लिए करों की दरों को बढ़ाया है। आम आदमी का इस महंगाई में जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष व महासचिव की अगुवाई में पेट्रोल टंकियों पर लगी होर्डिंग पर कालिख पोती गई। कांग्रेसियों ने एक होर्डिंग पूजा होटल के पास तो दूसरी लखनऊ रोड पर चुंगी के पास पेट्रोल पंप पर होर्डिंग पर कालिख पोती। इस मौके पर महासचिव राजीव कुमार, रामेश्वर प्रसाद, सुख सागर मिश्र, अजीत सिंह, सुनीता, डा. श्याम प्रकाश शुक्ला, सत्यबोध प्रकाश, सरोज चंदेल, गुलाब सिंह, विक्रम पांडे, ओमेंद्र वर्मा, रामलखन गौतम, अतुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों से कांग्रेसियों की झड़प
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की सीओ सिटी रामलाल राय व एसडीएम पप्पू गुप्ता से बहस हो गई। अधिकारियों ने कालिख पोतने की बात का विरोध किया लेकिन कांग्रेसियों ने कालिख पोत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed