{"_id":"af373029ea71ebf9a8c9cee9701fdd0c","slug":"congressmen-demonstrated-blew-effigy-of-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर फूंका सीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के जागेंद्र प्रकरण को लेकर गुरुवार को
विज्ञापन
जिले के कांग्रेसियों में भी उबाल आ गया। कांग्रेसियों ने जिंदपीर चौराहे
पर न सिर्फ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, बल्कि मुख्यमंत्री का पुतला
फूं क कर आक्रोश भी जताया।
कांग्रेसियों ने दोषी मंत्री को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने एवं पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। जिंदपीर चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि शाहजहांपुर के पत्रकार जागेंद्र सिंह की जिस निर्ममता से प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा एवं पुलिस कर्मियों द्वारा जलाकर मार देना एक दु:खद घटना है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार है।
उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार की भर्त्सना करते हुए कहा कि संबंधित मंत्री को जनहित में मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करते हुए जेल भेजा जाना चाहिए। जिला महासचिव प्रवक्ता डा. श्याम प्रकाश शुक्ल ने कहा कि मौजूदा सरकार में प्रदेश से कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नैतिकता के आधार पर त्याग दे देना चाहिए।
इस दौरान कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक गुस्सा जाहिर किया। इस मौके पर जिला महासचिव और प्रवक्ता राजीव कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद, अजीत सिंह चंदेल, सुख सागर मिश्र, विनीत सोनी और रामलखन आदि मौजूद थे।