फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress will hand the keys of power

कांग्रेस के हाथ होगी सत्ता की चाबी

Mon, 21 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 21 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Congress will hand the keys of power
कांग्रेस मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी की रविवार को हुई बैठक में 2017 चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस न कमजोर थी और न ही कमजोर है। आज देश में कुछ फिरका परस्त ताकतों ने छल, कपट और झूठ बोल कर मतदाताओं को भ्रमित किया है। परंतु, मतदाता अब इन लोगों के छलावे में नहीं आएगा। वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस के हाथ में ही सत्ता की चाबी होगी।

विज्ञापन


महामंत्री डा. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज प्रदेश की जनता सपा और बसपा की सरकारों से ऊब गई है दोनों क्षेत्रीय दलों ने प्रदेश को जमकर लूटा है। प्रदेश का विकास हाशिए पर आ गया है। युवा बेरोजगार हैं, उद्योग धंधे बंद हो गए हैं। अवैध खनन भ्रष्टाचार चरम पर है। 2017 में कांग्रेस पार्टी के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर कांग्रेस के जनहित और जनकल्याणकारी कार्यों को बताना होगा।
विज्ञापन


सुख सागर मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में खुशहाली, अमन, चैन ला सकती है। महासचिव सत्यबोध प्रकाश ने कहा कि 2017 के चुनावों में दलित भी बसपा से ऊब कर कांग्रेस में पुन: घर वापसी करेंगे। भुट्टो मियां ने कहा कि आज प्रदेश के अल्पसंख्यकों में भय का वातावरण है जातीय दंगे और धार्मिक उन्माद बढ़े हैं। मुस्लिम समुदाय भी अब सपा और बसपा से तंग आकर अपने पुराने घर कांग्रेस में वापसी करना चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधानसभा चुनाव में टिकट चाहने वालों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से निर्गत फार्म वितरित किए गए। जिस पर प्रत्याशी अपना बायोडाटा बनाकर जमा करेंगे।

इस मौके पर राम गोपाल दीक्षित, विनोद मिश्रा, शाहीन फातिमा, राम औतार, रूप लाल वर्मा, विदुर त्रिवेदी, शशिकांत, गोपाल पांडे, विजय दीक्षित, सर्वेश सिंह, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed