{"_id":"580a63074f1c1b453d703a2c","slug":"congress-will-form-the-government-with-the-support-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के सहयोग से बनेगी कांग्रेस की सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के सहयोग से बनेगी कांग्रेस की सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
कालागाड़ा गांव में आयोजित जनसभा में बोलते केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेश सेलवाल व मंचासीन कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर। राहुल संदेश यात्रा शुक्रवार को कालागाड़ा गांव में निकाली गई। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक व हरियाणा के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस की बनेगी। जिसमें किसानों और नौजवानों का विशेष सहयोग रहेगा ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ, बिजली का बिल हाफ और किसानों की फसल का उचित मूल्य दिया जाएगा। आगे कहा कि पिछली सरकार में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ अपने मित्रों का कर्ज माफ किया है ।
विज्ञापन
सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष शशिभूषण शोले ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मधुर मिश्रा, आशीष सिंह डॉ. राजीव, रामेश्वर प्रसाद, बिलिकीश बानो, डॉ. अजीमुश्शान, सोमेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव कमालपुर, परसई, चठिया, कुसुमा और लोनी गांवों में कांग्रेस की निकाली गई राहुल संदेश यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर रंजन दीक्षित ,पप्पू चौहान कमालपुर ,नीरज मिश्रा , पी.सी.वर्मा, खुर्शीद आलम चठिया ,कुसमा में विद्दासागर, लोनी में राजेन्द्र राठौर आदि मौजूद रहे।