फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   congress

फर्जी मुकदमा लिख भाजपा सरकार ने किया कायरतापूर्ण कार्य

Thu, 21 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
congress
फोटो-26-राजीव भवन में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व शहर अध्यक्ष जमील अह? - फोटो : HARDOI
हरदोई। कांग्रेस पार्टी सेवा भाव से श्रमिकों के लिए बसों का इंतजाम कर रही थी। भाजपा सरकार ने श्रमिकों की बात करने वाले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने का कायरतापूर्ण कार्य किया है। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कही।
विज्ञापन

नघेटा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूपी कांग्रेस ने लॉकडाउन के अगले दिन ही हर जिले में कांग्रेस के सिपाही नाम से वॉलिटिंयर ग्रुप बनाए थे। हर जिले में हेल्पलाइन नंबर जारिी किए गए। इसके अलावा सांझी रसोई खोली। हाईवे टास्क फोर्स बना, जिनके माध्यम से लगभग 67 लाख जरूरतमंदों की सहायता की जा चुकी है। जनपद में कांग्रेस के सिपाही, हेल्पलाइन सदस्यों ने भी जिले में सैकड़ों परिवारों की सहायता की है और यह अभी तक अनवरत जारी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदेश में गरीब, मजदूर, किसान की आवाज बन कर उभर रही है। कांग्रेस के प्रति उनके समर्पण एवं श्रमिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की वजह से श्रमिकों/ कामगारों के प्रति उनकी सेवा भावना देखकर भाजपा सरकार घबरा गई। उनको गिरफ्तार करके जेल भेजना सरकार का कायरता पूर्ण कृत्य है। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी बसों की सियासत नहीं बल्कि भाजपा सरकार का संताप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed