फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress governments kept robbing people of their rights: Baburam Nishad

कांग्रेस सरकारें लूटती रहीं जनता का हक : बाबूराम निषाद

Wed, 01 May 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Congress governments kept robbing people of their rights: Baburam Nishad
गोपामऊ (हरदोई)। भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले अन्नदाता किसान सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को गोपामऊ कस्बे के गोपीनाथ मंदिर मैदान में हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद ने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब के संरक्षक बनकर भाजपा सरकार ने सभी को मजबूत बनाने का प्रयास किया। कांग्रेस सरकारों में जनता का हक लूटने के अलावा कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में छोटे छोटे कामों के लिए किसानों को शहर के चक्कर लगाने पड़ते थे। भाजपा सरकार आने के बाद समय बदला और आज तकनीक के माध्यम से सरकारी कम पंचायत और तहसील में ही निपट जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के दीपक को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। राज्य सभा सदस्य डा. अशोक वाजपेयी ने सम्मेलन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जबकि विपक्षी पार्टियां परिवार वाद से ग्रस्त हैं। सम्मेलन को विधायक श्याम प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वराज सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वली अहमद, ना
विज्ञापन

नौशाद नदवी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह और प्रीतेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed