फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress district wise president dengue

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष को डेंगू

Sat, 24 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 24 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress district wise president dengue
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic

हरदोई। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डेंगू की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच कराई थी। कार्ड में उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू की पुष्टि होने वाले रोगियों की संख्या 14 हो गई है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कैनाल रोड निवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुखसागर मिश्र को शनिवार सुबह तेज बुखार आया। उनकी पत्नी डा. चित्रा मिश्र उन्हें जिला अस्पताल की पैथालाजी जांच के लिए ले आईं। कार्ड में जांच रिपोर्ट एनएच वन पाजीटिव रही। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने डाक्टरों से सलाह ली तथा घर चले गए। रविवार को वह लखनऊ के अस्पताल में इलाज के लिए जाएंगे। जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि जिला अस्पताल में अभी तक डेंगू की 11 जांच हुई हैं। जिसमें दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। इससेे पहले बीएसए डा. मसीहुज्जमा के पुत्र अहमद फरज की यहां पर जांच की गई थी। उनकी भी जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के  डेंगू की चपेट में आने की जानकारी पर एमएलसी डा. अशोक बाजपेई ने उनके आवास पर पहुंचकर हाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इन लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि
1. भरावन के बनी गांव निवासी छात्र देवांश सिंह पुत्र श्रवण सिंह को डेंगू हो गया था। जिसका इलाज पिछले दो सप्ताह से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
2. मल्लावां ब्लाक के अटवारा चकोला के मजरा नेवादा गांव निवासी संध्या देवी (40) पत्नी दरोगा और पुत्र गौरव (17) पुत्र बबलू सिंह डेंगू से पीड़ित हैं इनका लखनऊ में इलाज हो रहा है।

3. शहर के मोहल्ला नवीपुरवा निवासी अधिवक्ता उमेश चंद्र त्रिवेदी ने लखनऊ में जांच कराई थी। जहां पर डेंगू की पुष्टि हुई थी।
4. बीएसए डा. मसीहुज्जुमा के  पुत्र अहमद फरज की जिला अस्पताल में जांच कराई गई थी। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी।
5. कोथावां ब्लाक  के झरोइया निवासी सात लोगों को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। भर्ती कराए गए लोगों में सतीश त्रिपाठी (40), नीरज शुक्ला (28), मनोज (35)। इसी तरह ब्लाक के पट्टी गांव निवासी विवेक कुमार (24), सोनू (30), पंकज (28) और विनीत (20) भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed