{"_id":"65298394186cf1a3ee07bda6","slug":"condition-of-three-girl-students-worsened-after-eating-finger-chips-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5036-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फिंगर चिप्स खाने के बाद बिगड़ी तीन छात्राओं की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फिंगर चिप्स खाने के बाद बिगड़ी तीन छात्राओं की हालत
विज्ञापन
सवाजयपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तहसील के पास स्थित शकुंतला देवी इंटर काॅलेज में शुक्रवार को लंच के दौरान फिंगर चिप्स खाने के दौरान तीन छात्राओं की हालत बिगड़ गई। तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एक छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दो को यहीं से घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी पर एसडीएम सवायजपुर और सीओ हरपालपुर भी जांच के लिए पहुंचे।
घोड़ीथर निवासी संजय की पुत्री सुनिधि(14), सवायजपुर निवासी अवधेश की पुत्री अनीशा (13) और अहिबरन की पुत्री सत्यवती (14) सवायजपुर के शकुंतला देवी इंटर काॅलेज में कक्षा नौ की छात्रा हैं। शुक्रवार को रोज की तरह स्कूल गई थीं। लंच के समय यह तीनों स्कूल के ही गेट पर लगने वाले एक ठेले से फिंगर चिप्स और मोमोस खरीदकर खाने लगीं।
इसी दौरान तीनों की हालत बिगड़ गई और तीनों के शरीर अकड़ गए। इसका पता चलते ही विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप शुक्ला और प्रबंधक राजवर्धन सिंह मौके पर पहुंच गए। तीनों छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सुनिधि की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. पराग कुमार ने बताया कि तीनों छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
मोमोज और फिंगर चिप्स बनाने में इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल में गड़बड़ी होने की आशंका उन्होंने जताई है। घटना का पता चलने पर एसडीएम डाॅ. अरुणिमा श्रीवास्तव और सीओ हरपालपुर विनोद द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद एसडीएम के निर्देश पर मोमोज और फिंगर चिप्स बेचने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने खाद्य तेल का नमूना भी भरा। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की गई है।