फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Complete the work of SDM real time Khatauni by 31st July

Hardoi News: एसडीएम रियल टाइम खतौनी का काम 31 जुलाई तक पूरा कराएं

Sun, 09 Jul 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Complete the work of SDM real time Khatauni by 31st July
हरदोई। एसडीएम रियल टाइम खतौनी का काम हर हाल में 31 जुलाई तक पूरा कराएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर काम करें। वित्तीय नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसील व विभागों से जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम से कहा कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी तैयारियों को पूरा करा लें। सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि मैटेरियल रिकवरी फैसलिटी (एमआरएफ) को जल्द सक्रिय कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को रियल टाइम खतौनी का कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि कृषक दुर्घटना बीमा योजना के मामलों को लंबित न रखा जाए। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में कोताही न बरती जाए। कार्यालय में व्यवहार को निष्पक्ष रखा जाए। कार्यालय में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। जांच के मामले में शिकायतकर्ता की उपस्थिति में जांच कराई जाए। जांच की फोटोयुक्त रिपोर्ट तैयार की जाए। कहा कि प्रत्येक कार्यदिवस में दिन में 10 से 12 बजे के मध्य जनशिकायतों की सुनवाई की जाए। एडीएम प्रियंका सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed