{"_id":"680e689c979f05384b073a83","slug":"complete-the-work-in-time-with-quality-yogi-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130363-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कर लें काम: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कर लें काम: योगी
Sun, 27 Apr 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
यूपीडा के अधिकारियों से जानकारी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में उच्च शिक्षा राज्यमंत्
- फोटो : यूपीडा के अधिकारियों से जानकारी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह।
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। एक्सप्रेसवे पर ही हेलीकॉप्टर उतरने के बाद यूपीडा की ओर से मार्ग निर्माण को लेकर बनवाए गए प्रस्तुतीकरण को देखने के बाद कार से लगभग सात किलोमीटर तक मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस-वे पर सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने नवंबर तक कार्य पूरा कर लेने के निर्देश यूपीडा के अधिकारियों को दिए। अब तक हुए कार्याें पर उन्होंने संतोष जताया और आगे भी गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए कहा।
प्रयागराज से मेरठ तक निर्माणाधीन 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा हिस्सा हरदोई जनपद से ही निकलता है। 99.100 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे हरदोई जनपद से गुजरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण तीन अलग अलग स्थानों पर किया। हरदोई से निरीक्षण की शुरूआत कर उन्होंने शाहजहांपुर के जलालाबाद और हापुड़ में भी निरीक्षण किया। हरदोई में वह माधौगंज और मल्लावां की सीमा पर स्थित गोपलिया गांव के निकट एक्सप्रेस-वे पर बनाए गए हेलीपैड पर उतरे। उनके साथ प्रदेश के मुख्य सचिव और ययूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह भाी आए थे। हेलीपैड से उतरने के बाद यूपीडा के अधिकारियों ने अब तक हुए निर्माण की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार में सवार हो गए। उनके साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी कार से एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने गए।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह भी मौजूद रहे। आईजी लखनऊ प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
हरदोई के 88 गांवों से होकर निकला है एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे हरदोई जनपद के 88 गांवों की सीमा को छूता हुआ निकला है। इनमें से 81 गांवों से एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने के लिए भू-अधिग्रहण भी किया गया है। हरदोई जनपद से 1133.1335 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हुआ है। वैसे पूरा गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जनपदों के 518 गांवों से होकर निकला है। इस पर लगभग 36,230 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
-- -- -- -- -- -- -- - जिलााधिकारी मंगला प्रसाद सिंह बताते हैं कि हरदोई जनपद की सीमा में 99.100 किलोमीटर लंबाई गंगा एक्सप्रेस-वे की है। इसमें सात किलोमीटर लंबाई में कार्य चल रहा है और बाकी का काम पूरा हो चुका है। जो काम बाकी है वह भी तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण नवंबर 2025 तक पूरा किया जाना है।
-- -- -- -- -- -- -- --
इसलिए समय से हो गया जिले में काम
. भूमि अधिग्रहण में कोई समस्या नहीं होने दी गई
. जिनकी भूमि अधिग्रहित की गई उन्हें समय से मुआवजा मिल गया
. संबंधित स्थानों पर लगे बिजली के पोल, पेड़ आदि तय समय से पहले ही हटवा दिए गए थे
. भराव के लिए मिट्टी की एनओसी 24 घंटे के अंदर जारी करने की व्यवस्था बनाई गई थी
-- -- -- -- -- -- -- -
डीएम-एसपी ने शनिवार रात से ही संभाला मोर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण की जानकारी शासन से शनिवार को ही दी गई थी। जानकारी मिलते ही डीएम एमपी सिंह और एसपी नीरज कुमार जादौन एक्शन मोड में आ गए थे। दोनों अफसरों ने शनिवार रात ही निरीक्षण स्थल के आस पास भ्रमण कर सारी तैयारियां करा ली थीं। एसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग भी शनिवार रात ही कर दी थी। रविवार सुबह आईजी प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डीएम और एसपी की मौजूदगी में यूपीडा के अधिकारियों से गंगा एक्सप्रेस-वे के बारे में जानकारी ली।
-- -- -- -- -- -- -- --
तो क्या सड़क पर भी उतर जाता हेलीकाप्टर मुख्यमंत्री के आने की जानकारी पर आस पास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इन लोगों को मौके से अलग कर एक तय दूरी पर ही रहने की नसीहत दी। बड़ी संख्या में ऐसे लोग थे जो हेलीकाॅप्टर देखने आए थे, लेकिन हेलीपैड नहीं दिखा। इस पर पुलिस कर्मियों ने बताया कि सड़क परही हेलीकाॅप्टर उतरेगा, तो ग्रामीण आश्चर्यचकित होकर बोले कि क्या सड़क पर भी उतर जाता है हेलीकाॅप्टर।