फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Complaints of broken around pension from the DM

पेंशन की टूटी आस तो डीएम से की फरियाद

Tue, 14 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 14 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Complaints of broken around pension from the DM

प्रदेश सरकार से संचालित पेंशन योजना से गरीबों को

विज्ञापन
राहत देने का फैसला किया, पर पेंशन का लाभ सभी को नहीं मिल पाया। तमाम जरूरतमंद तो ऐसे हैं, जो पेंशन के लिए अब अफसरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पेंशन की आस में सोमवार को कई महिलाएं डीएम से फरियाद करने पहुंचीं और डीएम को प्रार्थना पत्र देकर पेंशन दिलाने की मांग की।

गरीबों को पेंशन से लाभान्वित करने के लिए वर्तमान में समाजवादी पेंशन योजना संचालित है। प्रदेश सरकार ने महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के लाभार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई योजना में समायोजित किया। जिसके बाद अब समाजवादी पेंशन के लिए दोबारा सर्वे कर पात्रों को लाभान्वित किया।

जिसमें तमाम ऐसे पात्र जो महामाया  गरीब आर्थिक मदद योजना और रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना का लाभ पा रहे थे, लेकिन अब समाजवादी पेंशन में चयनित नहीं हो पाए। विकास खंड शाहाबाद के ग्राम जोगीपुर नौसहरा में भी ऐसे ही कई लोग हैं, जिन्होंने पूर्व में चल रही योजनाओं से लाभान्वित होने की बात कही, लेकिन अब उन्हें ने पेंशन नहीं मिली।

जिसको लेकर सोमवार को तमाम जरूरतमंद महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर पेंशन भेजने की गुहार लगाई है। महिलाओं ने जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र नगर मजिस्ट्रेट को देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर आशा देवी, पुष्पा देवी, शांति देवी, फूलमती, उर्मिला, रामदेवी, लालू, रामबेटी और बिटोली आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed