फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Complaint in defaulter category, reply sought from BDO, adverse entry to counter assistant

Hardoi News: डिफाल्टर श्रेणी में गई शिकायत, बीडीओ से जवाब-तलब, पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 08 Sep 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Complaint in defaulter category, reply sought from BDO, adverse entry to counter assistant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। आमजन की शिकायतों के निस्तारण के प्रति खंड विकास अधिकारी बहुत अधिक संवेदनशील नहीं है। 30 दिन में भी शिकायत का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं। डिफाल्टर श्रेणी में शिकायत के जाने पर माधौगंज बीडीओ को कारण बताओ नोटिस और पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के डिफाल्टर श्रेणी में जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की थी। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत को माधौगंज बीडीओ को स्थलीय जांच करते हुए निस्तारित किए जाने के लिए सौंपा गया था।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि माधौगंज बीडीओ संजय कुमार दोहरे और पटल सहायक कनिष्ठ लिपिक राजबहादुर ने शिकायत निस्तारण की ओर ध्यान नहीं दिया और चार सितंबर को शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इतना ही नहीं पटल सहायक राजबहादुर ने शिकायत निस्तारण के संबंध में जानकारी लेने के लिए किए जाने वाले फोन भी रिसीव नहीं किए। बीडीओ से तीन दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है। चेतावनी दी गई है कि साक्ष्य सहित जवाब व संतोषजनक जवाब न होने पर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed