{"_id":"6675b64222da65211502c0f7","slug":"competitive-examinations-should-be-investigated-by-cbi-hardoi-news-c-213-1-hra1002-116027-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रतियोगी परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रतियोगी परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराई जाए
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कराई गई सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई से जांच कराए जाने और शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग की। क्रांग्रेसियों की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि नीट, यूजीसी का परिणाम चार जून को जारी हुआ था। इसमें कई अनियमितताएं जाहिर हुईं। पेपर लीक का आरोप भी अभ्यर्थियों ने लगाया है। परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। पूरी परीक्षा ही दोषपूर्ण है। इस कारण इसी कार्यदायी संस्था की ओर से कराई गई सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराई जाए।
अनुपम दीक्षित ने कहा कि नीट में भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। भाजपा सरकार ने युवाओं और छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। डॉ. अजीमुश्शान ने कहा कि 10 सालों में युवाओं के साथ भाजपा ने छल करने का काम किया। इस दौरान निर्भान सिंह यादव, भुवनेश प्रताप सिंह, तालिब, साधू सिंह, गोपाल पांडेय, राजेश पांडेय, अनुराग वर्मा, मनोज कुमार सिंह, हरिश्चंद्र, बृजेश कुमार वर्मा, अभिषेक यादव मौजूद रहे।