फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Commissioner saw fisheries in MLA's RAS plant

Hardoi News: विधायक के आरएएस प्लांट में आयुक्त ने मत्सय पालन देखा

Tue, 05 Dec 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 05 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Commissioner saw fisheries in MLA's RAS plant
हरदोई। मंगलवार जनपद भ्रमण पर आईं आयुक्त ने गोपामऊ विधायक की ओर से आधुनिक तरीकों से किए जा रहे मत्स्य पालन को देखा। मत्स्य पालन से जुड़ी सहकारी समितियों के गठन पर जोर दिया।
विज्ञापन




आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह के साथ गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश के रि-सर्कुलेटरी एग्रीकल्चर सिस्टम (आरएएस) प्लांट का निरीक्षण किया। विधायक ने मंडलायुक्त को व्यवस्थाओं की जानकारी दी। टैंकों, तालाबों और आरएएस के साथ ही मत्स्य बीज हैचरी को देखा। मंडलायुक्त ने व्यवस्थाओं की सराहना की। कहा कि हरदोई में मत्स्य पालन की असीम संभावनाएं हैं। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मत्स्य पालकों को लाभान्वित किया जा रहा है। एसपी केसी गोस्वामी, अपर आयुक्त घनश्याम सिंह, उप निदेशक मत्स्य हरेंद्र प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed