फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Commercial tax raid on Pan Masala factory

पान मसाला के कारखाने पर वाणिज्य कर छापा

Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Commercial tax raid on Pan Masala factory
फोटो-34- कारखाने के गेट पर मौजूद टीम के सदस्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। लखनऊ से आई वाणिज्य कर की विशेष जांच शाखा की टीम ने बुधवार की दोपहर जिले में बनने वाले पान मसाला के ग्राम खदरा स्थित कारखाने पर छापा मारा। लखनऊ से आई दोनों टीमें और जिले का सचल दोपहर से लेकर देर रात जांच पड़ताल में जुटा रहा। इस दौरान कारखाने के आसपास लोगों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर ग्रेड-2 लखनऊ के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच शाखा लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर अखिलेश कुमार मिश्र व डिप्टी कमिश्नर संजय आर्या की टीम ने हरदोई के असिस्टेंट कमिश्नर रविकांत के साथ शहर के ग्राम खदरा में स्थित पान मसाला की निर्माण इकाई/कारखाना पर छापा मारा।
विज्ञापन

टीम ने कारखाने पर पहुंचते ही मेन गेट बंद कर लिया और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी। टीम ने पान मसाला बनाने के लिए उपलब्ध माल व अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। दोपहर में शुरू हुई जांच देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने जांच के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इधर पान मसाला के कारखाने के छापे की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। देर शाम तक कारखाने के आसपास निर्माता के जानने वालों व ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed