फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Commercial LPG crisis: Production halted at two factories in the industrial area

वाणिज्यिक एलपीजी का संकट : औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्टरियों में उत्पादन ठप

Sat, 21 Mar 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Commercial LPG crisis: Production halted at two factories in the industrial area
फोटो-23-संडीला औद्योगिक क्षेत्र में ​स्थित बालाजी वैफर्स की फैक्टरी। संवाद
संडीला। ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका के दखल का असर स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में नजर आने लगा है। एलपीजी की किल्लत के कारण संडील औद्योगिक क्षेत्र स्थित दो बड़ी इकाइयों में पिछले 10 दिन से उत्पादन पूरी तरह ठप है। उत्पादन ठप होने से जहां एक ओर उद्योगपतियों को नुकसान हो रहा है वहीं इन फैक्टरियों में काम करने वाले कर्मचारियों की रोजी रोटी पर भी संकट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

संडीला औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में आइस्क्रीम कोन के निर्माण की फैक्टरी लगी है। वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति ठप होने के कारण पिछले 10 दिनों से फैक्टरी में उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप है। फैक्टरी के महा प्रबंधक प्रदीप वर्मा बताते हैं कि 422 किलोग्राम एलपीजी के चार सिलिंडर का इस्तेमाल हर रोज होता है। आपूर्ति न मिलने के कारण पिछले 10 दिनों से फैक्टरी में कोई काम नहीं हो रहा है। बताया कि तकरीबन 175 कर्मचारी काम करते हैं। इनके वेतन से लेकर बैंक के लोन तक की चिंता फैक्टरी संचालक को है। इस फैक्टरी से वाडीलाल, मदरडेयरी,, नमस्ते इंडिया, हिंदुस्तान लीवर जैसी कंपनियों को आइस्क्रीम कोन की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र में बालाजी वेफर्स के नाम से फैक्टरी है। यहां चिप्स समेत कई खाद्य सामग्री बनाई जाती हैं। कंपनी के अकाउंट मैनेजर सुनील भारती बताते हैं कि वाणिज्यिक एलपीजी न मिलने के कारण प्लांट पिछले 10 दिन से बंद है। यहां से नॉर्थ जोन, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में आपूर्ति की जाती है। फिलहाल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। फैक्टरी में स्टॉक के नाम पर भी थोड़ा बहुत सामान ही बचा है। इस फैक्टरी में तकरीबन 200 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी का दावा है कि फिलहाल किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया गया है लेकिन यही हालात बने रहे तो छंटनी की नौबत आ सकती है।

फोटो-23-संडीला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बालाजी वैफर्स की फैक्टरी। संवाद

फोटो-23-संडीला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बालाजी वैफर्स की फैक्टरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed