फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Come once, you are more ...

एक बार आओ सांवरियां मोरे आंगना.....

Sun, 22 Nov 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Come once, you are more ...
फोटो-7- श्री श्याम ज्योति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित निशान यात्रा में रेलवे स्टेशन मार्ग ? - फोटो : HARDOI
श्री श्याम ज्योति सेवा समिति की ओर से रविवार को शहर भर में श्री श्याम निशान यात्रा के साथ ही श्री श्याम जयंती महोत्सव की शुरुआत हो गई। एक बार आओ सांवरियां मोरे अंगना... जैसे भजनों की संगीत लहरियों पर थिरकते श्रद्धालुओं पर फूल व इत्र की वर्षा की गई।
विज्ञापन

श्री श्याम ज्योति सेवा समिति की ओर से इस बार महोत्सव का आयोजन हुआ। रविवार की सुबह श्री श्याम निशान व शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा का शुभारंभ अग्रवाल धर्मशाला से हुआ। इसमें 86 पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने श्री श्याम निशान हाथों में लेकर श्री खाटू जी महाराज के जयकारों के साथ यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल रोड डीजे पर बज रहे भजनों की संगीत धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान मै तेरी कठपुतली बाबा...., सांवरे से मिलने मैं चली..आदि भजनों की संगीत लहरियों पर श्रद्धालु झूमते गाते और श्री श्याम के जयकारे लगाते नजर आए। यात्रा जिंदपीर चौराहा, रेलवेगंज, ओवरब्रिज होते हुए एक बार फिर रेलवेगंज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा का समापन श्याम मंदिर पर हुआ। इस मौके पर नीरज अग्रवाल, मनीष गुप्ता, राजकिशोर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
श्री निशान यात्रा में सजीव झांकियों को भी शामिल किया गया। यात्रा के दौरान भक्तों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। लोगों नेे बांके बिहारी के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed