फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cold winds returned, chill increased in the morning and evening

Hardoi News: सर्द हवाओं से लौटी ठंडक, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन

Fri, 07 Feb 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 07 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cold winds returned, chill increased in the morning and evening
- 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
विज्ञापन

- हवाओं से तेज धूप का भी नहीं दिख रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पहाड़ों पर बर्फबारी और बूंदाबांदी के चली तेज रफ्तार हवाओं ने एक बार फिर सर्दी का दौर ला दिया। सर्द हवाओं की वजह से तापमान में कमी आई है। दिन में तेज धूप निकलने के बाद भी लोग गर्म कपड़े पहने हुए हैं, जबकि सुबह व शाम को हवाओं की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। शहर में तेज रफ्तार चली हवाओं की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है।
पिछले तीन दिनों से मौसम में फिर से ठंडक घुल गई है। बूंदाबांदी के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ है और इसके बाद पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो गई। इधर सर्द हवाओं ने गति भी पकड़ ली। इस कारण से मौसम काफी ठंडा होने लगा है।
विज्ञापन

सुबह और रात को ताे वैसे ही अच्छी खासी ठंडक हो रही थी, वहीं अब तो तेज हवाएं चलने की वजह से दिन भी धूप के बावजूद गर्मी का अहसास नहीं हाे रहा है। सुबह और शाम को सर्दी बढ़ने से लोगाें की कंपकपी छूट रही है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान स्थिर रहकर 24 डिग्री सेल्सियस पर रहा और न्यूनतम तापमान आधा डिग्री कम होकर 10.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आर्द्रता सुबह के समय 69 प्रतिशत और शाम को 36 प्रतिशत रही। तापमान में गिरावट होने से लोगों को अभी हो रही गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed