फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cold intact , awaiting the sun

कड़ाके की ठंड बरकरार, धूप का इंतजार

Sun, 18 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 18 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cold intact , awaiting the sun

मौसम के तीखे तेवर शनिवार को भी बरकरार रहे। आज पाला

विज्ञापन
तो नहीं गिरा, पर बादल छाए रहने से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते गलन बढ़ी जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दिन मेें भी लोगों को अलाव तापने पड़े। शाम होते ही शीतलहर और कोहरा पड़ना शुरू हो गया। आज का अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर रहा।

ज्ञात हो कि सामान्य रूप से हर साल मकर संक्रांति के बाद मौसम के तेवर नम पड़ने की उम्मीद रहती है, पर अबकी मकर संक्रांति के बाद भी अभी मौसम के तेवर काफी कड़क बने हुए हैं, जिससे आगामी दिनों में सर्दी और भी बढ़ने की आशंका हैं। तापमान के स्तर में गिरावट का सिलसिला जारी रहने के कारण सर्दी के तेवर जान लेवा बन रहे हैं।

मौसम के तेवरों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान के स्तर में और भी गिरावट आ सकती है, क्योंकि पिछले दिनों से मौसम लगातार बिगड़ रहा है, जिससे पूरे जिले में तापमान का औसत न्यूनतम स्तर 4 डिग्री सेल्सियस के आस पास हैं और लोग भीषण ठंड का अहसास कर रहे हैं।

ठंड के असर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि लोग गर्म कपड़ों के साथ आग का सहारा लेने के बाद भी कांप जाते हैं। ठंड से लोगाें के घरों में अलाव से लेकर ब्लोवर आदि चलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों का कहना हैं कि सूर्य देवता ही इस ठंड रूपी मुसीबत से सभी को राहत दिला सकते हैं। ठंड के कारण सामान्य जन जीवन प्रभावित हो गया हैं।

कोहरे और बादलों के छाए रहने से अब सुबह और दोपहर तथा शाम एवं रात के समय में कोई विशेष फर्क नहीं हो पा रहा। ठंड की अधिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि घर हो या कार्यालय लोगों को कहीं चैन नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed