{"_id":"d3cb5e6e56fd5c881193c87c29adc963","slug":"coined-from-the-city-na-ve-jaykaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के जयकारों से गूंजा शहर
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन मास के अंतिम पड़ाव पर आते देख शहर में बम-बम
विज्ञापन
भोले के जयघोष और तेज हो चला है। डीजे की धुनों पर झूमते, गाते कांवड़ियों
के जत्थों का शिवालयों की ओर बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। शनिवार को भी
कई जत्थे शहर से गुजरते समय आकर्षण का केंद्र रहे।
सावन माह का अबकी अंतिम और चौथा सोमवार समीप है। मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए जहां श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें दिखने की पूरी उम्मीद है, वहीं मार्गों पर कांवड़ियों के गाते नाचते जत्थे भी दिखने लगे हैं। पैदल या वाहनों पर चढ़कर कांवड़िए राजघाट की ओर जाते दिखाई देते हैं।
श्रद्धालुओं द्वारा राजघाट से गंगा जल लेकर शिवालयों की तरफ रुख किया जाता है। कोई जत्था भगवान भोले के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा को पूरा कर रहा, तो कोई जत्था डीजे साउंड पर शहर के मुख्य मार्गों पर थिरक कर रवाना हो रहा है। सबसे पहले श्रद्धालु अलग-अलग साधनों से जत्थों के रूप में राजघाट गंगा जल लेने जाते हैं।
उसके बाद गंगा जल को लेने के बाद कांवड़ियों के जत्थे मानी गई मिन्नतों के चलते अलग-अलग शिवालयों की ओर कूच कर जाते हैं। पुराने लोगाें का कहना है कि जिले से कांवड़िए सबसे अधिक सकाहा मंदिर, गोला गोकर्णनाथ आदि शिवालयों की ओर जाते हैं। कु ल मिलाकर बम-बम के उद्घोष से माहौल शिवमय हो गया है।