फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cock go about selling knives , one injured

मुर्गा बेचने को लेकर चले चाकू, एक घायल

Mon, 12 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 12 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में कसबे में लगने वाली बाजार में मुर्गा की बिक्री को लेकर
विज्ञापन
दो दुकानदारों में चाकू चले। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एक को हिरासत ले लिया। घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। उधर, जंगली जानवर के हमले से गंभीर रूप से वृद्ध घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
 

कसबे में रविवार को बाजार लगी हुई थी। वहां पर वकील पुत्र अकील निवासी नदुरा और आरिफ पुत्र रईस निवासी उतरा मुर्गे की दुकान लगाए हुए थे। बाजार में बिक्री के दौरान अकील ने मुर्गे का रेट 160 से घटाकर 120 रुपये कर दिया, जबकि आरिफ 160 रुपये मेें मुर्गा बेच रहा था। वकील के रेट कम करने पर आरिफ ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

इस पर आरिफ ने साथियों को बुला लिया और वकील पर हमला बोल दिया। इससे विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर आरिफ ने वकील पर चाकू से वार कर दिया। इससे वकील घायल हो गए। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरिफ के पिता को मौके पर पकड़ लिया और हमलावरों की दो बाइक भी कब्जे में ले ली। वकील ने आरिफ, आसिफ और रईस पर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। वकील को इलाज को भेजा गया है। उधर, थाना क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले से वृद्ध घायल हो गया।

ग्राम कटिघरा निवासी मैकू (60) पुत्र चेत्ता रविवार की सुबह शौच को गांव के बाहर खेत पर गए हुए थे। वहां से वह वापस आ रहे थे। तभी किसी जानवर ने हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गए। जानकारी होने पर वहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के अनुसारजंगली जानवर के पैरों के निशान दिखे हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मैकू को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। क्षेत्र में जानवर की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कांबिंग शुरू कर दी। वन रेंजर दयाराम व ब्रजलाल ने जानवर होने की बात स्वीकारी। घटना की जानकारी होने पर एसओ राकेश गुप्ता और हल्का प्रभारी एसआई सहानी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed