फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CO issued challan for tractor trolley, women got angry

Hardoi News: सीओ ने किया ट्रैक्टर ट्रॉली का चालान, भड़कीं महिलाएं

Tue, 20 Feb 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 20 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
CO issued challan for tractor trolley, women got angry
हरदोई। ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से सवारियों की मौत और घायल होने की घटनाओं को रोकने के लिए सोमवार शाम की गई कार्रवाई पुलिस के लिए मुसीबत बन गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली सीज किए जाने से नाराज महिलाओं ने शहर के सिनेमा चौराहा पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने नियम का हवाला देकर महिलाओं को समझाया। इस पर काफी देर बाद महिलाओं ने गंतव्य स्थल तक छुड़वाने की बात कही। इस पर शहर कोतवाली पुलिस ने एक बस की व्यवस्था कर महिलाओं को भेज दिया।
सोमवार शाम सीओ सिटी अंकित मिश्रा शहर में भ्रमण पर थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर की ट्रॉली में तकरीबन 35 महिलाएं और बच्चे सवार होकर जाते दिखे। सीओ ने सिनेमा चौराहा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली रुकवा ली और सवारियों को नियम का हवाला देते हुए उतार दिया। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली का चालान कर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से उतारी गईं महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर महिला पुलिस बुलाई गई। दरअसल खसौरा निवासी राम प्रताप की पुत्री कौशल की दिवाई संस्कार टड़ियावां थाना क्षेत्र के बड़ा ताल में सोमवार को था। खसौरा से राम प्रताप के परिवार की महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली से पहले गंगा नहाने राजघाट गईं और फिर सभी बड़ा ताल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सीओ ने कार्रवाई कर दी। सीओ का कहना था कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और ट्रैक्टर ट्रॉली वाले मान नहीं रहे हैं, इसलिए अब कार्रवाई जरूरी हो गई है। हालांकि बाद में शहर कोतवाल संजय पांडेय ने महिलाओं को एक प्राइवेट बस से बड़ा ताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed