फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CMO will talk to Deputy CM for deployment of Radiologist

Hardoi News: रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए डिप्टी सीएम से बात करेंगे सीएमओ

Sat, 19 Aug 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
CMO will talk to Deputy CM for deployment of Radiologist
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सवाजयपुर / हरपालपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शनिवार को सवायजपुर और हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सवायजपुर सीएचसी में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कराने के लिए डिप्टी सीएम से बात करने का दावा किया।
शनिवार को सीएमओ डा. रोहताश कुमार बाढ़ प्रभावित गांवों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने सवायजपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्डाें की जांच की। स्टोर में दवाइयों के बारे में जानकारी ली। जब उनसे एक्सरे-मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सांसद और विधायक से बात कर चुके हैं। डिप्टी सीएम से भी रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती को लेकर बात करेंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डा. जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। इसके बाद सीएमओ ने हरपालपुर सीएचसी में दवा वितरण काउंटर, इमरजेंसी वार्ड, जच्चा बच्चा वार्ड, लेबर रूम और कोल्ड चेन का निरीक्षण किया। मरीजों के तीमारदारों के बैठने के लिए टीनशेड डलवाने के लिए भी अधीक्षक से कहा। सीएचसी की सफाई और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तैनाती के बावजूद अस्पताल न आने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed