{"_id":"572b90054f1c1b61145cdea1","slug":"cmo-will-speak-to-the-lady-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डाक्टर के लिए सीएमओ से होगी बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डाक्टर के लिए सीएमओ से होगी बात
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 05 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करती अनु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अनु वार्ष्णेय ने एसडीएम पीपी तिवारी तथा तहसीलदार एनपी मौर्या के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण लिया। महिला चिकित्सक की तैनाती न होने से होने वाली समस्याओं की जानकारी होने पर उन्होंने सीएमओ से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कुछ मरीजों एवं तीमारदारों ने बताया कि महिला चिकित्सक के न होने से गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिला स्टाफ की मनमानी से समस्याएं बढ़ जाती हैं। आशा बहुओं के स्तर से मदर चाइल्ड ट्रेकिंग कार्ड, एमसीटीसी जिसमें गर्भवती का अभिलेखीय उल्लेख होता है साथ ही कार्ड पर एक नंबर दिया जाता है। आनलाइन व्यवस्था में यह अभिलेख पूर्ण न किए जाने को लेकर इस ओर सीएमओ से कार्रवाई करने को कहा। पंजीकृत महिलाओं में 50 प्रतिशत से अधिक अभिलेखों को आशा बहुओं द्वारा पूर्ण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
उधर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जाकर छात्राओं के लिए जरूरी दवाओं के पैकेट वार्डन को सौंपे तथा चिकित्सीय परामर्श के बाद बच्चियों को वितरित करने की हिदायत की। इस दौरान अधीक्षक डा. उदयनाथ, डा. श्रीनाथ यादव, डा. प्रदीप कुमार, डा. कपिल देव त्रिपाठी आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन