फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cm will come today, offices clean up

आज आएंगे मुख्यमंत्री, चमकाए गए भवन

Fri, 01 Jun 2018 11:44 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Fri, 01 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
cm will come today, offices clean up
रसखान प्रेक्षागृह में की जा रही तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिले में आएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम युद्धस्तर पर चलता रहा। शुक्रवार शाम को लखनऊ के मंडलायुक्त अनिल गर्ग और आईजी सुजीत पांडेय ने तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस लाइन पर बनाए गए हैलीपैड के अलावा रसखान प्रेक्षागृह और निरीक्षण भवन का जायजा भी लिया। सभी जगहों को चमका दिया गया है।  

विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह पौने दस बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे रसखान प्रेक्षागृह जाएंगे। प्रेक्षागृह में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही कुछ योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे। रसखान प्रेक्षागृह में ही ग्राम स्वराज अभियान के तहत 238 गांवों के प्रधानों से संवाद करेंगे। इसके बाद अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और जिलाध्यक्षों के साथ प्रेक्षागृह मेें बैठक करेंगे। प्रबुद्ध वर्ग के साथ भी संवाद स्थापित करेंगे। मंडी समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी मुख्यमंत्री करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय रहा। जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ आनंद कुमार के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री तैयारियों में लगे रहे। शाम को कमिश्रर अनिल गर्ग और आईजी सुजीत पांडेय भी जिला मुख्यालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जिला प्रशासन के अलावा जिलाध्यक्ष के साथ भी बैठक की। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां सेफ हाउस भी बनाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed