फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CM Akhilesh's claim to be

अखिलेश के सीएम बनने का दावा

Wed, 17 Aug 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 17 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh's claim to be
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। जिला पंचायत सभागार में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। सपा ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे वे पूरे किए गए। एक अक्तूबर को उनके (नरेश अग्रवाल) जन्मदिन पर शहर में रैली आयोजित होगी। जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाग लेकर चुनावी शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि बसपा में टिकट बिकते हैं और भाजपा में अभी तक मुख्यमंत्री का नाम ही तय नहीं है। अच्छे दिनों का सपना दिखाकर केंद्र में पहुंची भाजपा की सच्चाई सामने आ चुकी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने जनता को छलने का काम किया। तिरंगा यात्रा के नाम पर भीड़ जुटाने का प्रयास कर रही भाजपा से लोगों का भरोसा टूट चुका है। जिले के विकास के लिए हर स्तर पर काम किया है औैर यह क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि एक अक्तूबर को होने वाली रैली में भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। जिले के कोने कोने से आकर लोग शिरकत करेंगे। इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर तैयारी बैठक होंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, एमएलसी मिस्बाउद्दीन, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, ब्लाक प्रमुख बंशीलाल, सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला सहित ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष आदि मौैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed