फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clouds reduced the heat, temperature dropped by six degrees in two days

Hardoi News: बादलों ने कम की तल्खी, दो दिन में छह डिग्री गिरा पारा

Mon, 28 Apr 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 28 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Clouds reduced the heat, temperature dropped by six degrees in two days
फोटो-03- सर्कुलर रोड पर धूप में बच्चे के साथ छाता लेकर जाता युवक। संवाद
विज्ञापन

- आसमान में बादलों की लुका छिपी से गर्मी से मिली राहत
- न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की दर्ज की गई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। भीषण गर्मी का दंश झेल रहे लोगों के लिए सोमवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। सोमवार की सुबह आसमान में काले बादल डेरा जमाए रहे। दिन चढ़ने तक धूप निकल आई लेकिन हवाओं में गर्माहट का अहसास नहीं हुआ। इस कारण से तापमान एक बार फिर तीन पायदान नीचे गिर गया। दो दिनों में छह डिग्री तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बादलों की वजह से उमस बनी रही, लेकिन गर्मी कम होने से सड़क पर भी चहल पहल दिखी।
सूरज की तपिश और दिनों दिन बढ़ते तापमान की दुश्वारियों से सोमवार को लोगों को राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से कड़ी धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। रविवार से मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ। रविवार को बादल छाने की वजह से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई लेकिन दिन में तेज धूप निकल आने की वजह से उमस ने न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं हुआ। सोमवार को मौसम काफी हद तक अनुकूल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह काले बादल छाए रहे और दिन चढ़ने तक मौसम अधिक गर्म नहीं रहा। दिन चढ़ने के बाद धूप तो निकली लेकिन गर्माहट नहीं थी। हवाओं में भी ठंडक का अहसास हो रहा था। इस कारण से तापमान तीन डिग्री और गिर गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि दो दिन में छह डिग्री तापमान में गिरावट हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आसमान में 44 फीसदी बादल छाए रहे और 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed