फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clouds covered the sky in the morning, storm blew and then the sunshine increased the heat

Hardoi News: सुबह छाए बादल, चली आंधी फिर खिली धूप ने बढ़ाई गर्मी

Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Clouds covered the sky in the morning, storm blew and then the sunshine increased the heat
नुमाइश चौराहा पर उड़ती धूल में कुछ इस तरह जाते लोग। संवाद - फोटो : नुमाइश चौराहा पर उड़ती धूल में कुछ इस तरह जाते लोग। संवाद
फोटो-04- नुमाइश चौराहा पर उड़ती धूल में कुछ इस तरह जाते लोग। संवाद
विज्ञापन

फोटो-05- गर्मी में बेल का शरबत पीते लोग। संवाद
- दोपहर बाद निकली धूप से न्यूनतम तापमान में नहीं हुआ खास परिवर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले के मौसम ने शुक्रवार को कई रंग बदले, सुबह तो मौसम काफी सुहाना हुआ। आसमान में घुमड़ते बादलों ने बारिश की संभावना जता दी, लेकिन कुछ ही देर में चली आंधी ने आसमान साफ कर दिया। तेज हवाएं चलतीं रहीं, लेकिन दोपहर बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया। धूप निकलने से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा।
मौसम पूर्वानुमान में शुक्रवार को भी बारिश का अंदेशा जताया गया। संभावना के अनुसार आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला, लेकिन बारिश नहीं हुई। घुमड़ कर आए बादलों को 20 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने पलभर में उड़ाकर जिले की परिधि से दूर कर दिया। कुछ देर तक तो मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन थोड़ी देर बाद धूप चमकने लगी। लोगों को गर्मी से राहत देने के बजाए उमस से परेशान किया।
विज्ञापन

गर्मी व उमस से धूप में निकलने पर लोग पसीने से तरबतर रहे। तापमान में भी कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। गर्मी से बचाव को लोग छांव तलाशते दिखे और राहत पाने के लिए जूस व ठंडा पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री की कमी दर्ज हुई है। अधिकतम 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आधा डिग्री कम होकर 23.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आद्रता सुबह 68 और शाम को 55 फीसदी होने से उमस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed