फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Class 5 student commits suicide by hanging herself for mobile phone

Hardoi News: मोबाइल के लिए पांचवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 17 Apr 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 17 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Class 5 student commits suicide by hanging herself for mobile phone
भरावन (हरदोई)। मोबाइल न दिए जाने पर रो रही कक्षा पांच की छात्रा को मां ने डांट दिया। इससे नाराज होकर छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मजरा कुकरा निवासी सर्वेंद्र सिंह खेती करते हैं। परिवार में पत्नी आरती, पुत्र अंश सिंह और पुत्री अंशिका सिंह (12) थीं। बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अंशिका ने मां से मोबाइल मांगा। मां ने मोबाइल देने से मना कर दिया तो अंशिका रोने लगी। उसे रोता देख मां ने अंशिका को डांट दिया। इससे नाराज होकर अंशिका कमरे के अंदर चली गई।
काफी देर तक जब वह नजर नहीं आई ताे मां उसके कमरे में पहुंची। कमरे में अंशिका का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। उसके जीवित होने की उम्मीद में परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंशिका लखनऊ के कठवारा में स्थित विवेकानंद मॉडल कॉलेज में कक्षा पांच की छात्रा थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि सीएचसी भरावन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में मां की डांट से नाराज होकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed