फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clarification from 10 BEOs on arbitrariness

Hardoi News: मनमानी पर 10 बीईओ से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 03 Feb 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 03 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Clarification from 10 BEOs on arbitrariness
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों को आईजीआरएस में दर्ज शिकायतों में मनमाने तरीके से आख्या लगाना भारी पड़ा। अधिकांश शिकायतकर्ता बीईओ की आख्या से संतुष्ट नहीं दिखे, जिस पर दस बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर 10 खंड शिक्षा अधिकारियों से दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। बीएसए की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों को गुणवक्ता युक्त निस्तारण नहीं किया गया, इससे शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं। इससे विभाग की छबि खराब हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी टोडरपुर प्रभात श्रीवास्तव, शाहाबाद अनिल झा, अहिरोरी उदयभान, कोथावां ब्रजेश त्रिपाठी, टड़ियावां अनुज कुमार, मल्लावां प्रभावती, सुरसा सीमा गौतम, भरखनी पूजा सिंह, बेंहदर रतनलाल, हरपालपुर राजेश कुमार से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed