{"_id":"67af85d8f1839d267b006b71","slug":"claim-of-nomination-of-18-candidates-in-bar-elections-hardoi-news-c-213-1-hra1001-126874-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बार चुनाव में 18 प्रत्याशियों के नामांकन का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बार चुनाव में 18 प्रत्याशियों के नामांकन का दावा
Fri, 14 Feb 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21- सवायजपुर तहसील में अधिवक्ताओं के साथ बैठक करते निवर्तमान अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला। संवाद
- सवायजपुर में वकीलों के बीच रार, निर्वतमान अध्यक्ष ने प्रक्रिया को गलत बताया
- एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। तहसील में दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के बैनर के तले नए निर्वाचन अधिकारी को नामित किए जाने के बाद 18 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किए जाने का दावा किया गया है।
तहसील में वकीलों के चुनाव की प्रक्रिया 5 फरवरी को शुरू हुई थी, लेकिन नामांकन के बाद निर्वाचन अधिकारी संजीव द्विवेदी ने चुनाव कराने से मना कर दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को वकीलों के एक गुट ने नए निर्वाचन अधिकारी के तौर पर जयप्रकाश शुक्ला को नामित किया है। उन्होंने निर्धारित तिथि 19 फरवरी को ही चुनाव कराने का ऐलान किया। जिसमें पूर्व में किए गए नामांकन को रदद माना गया। शुक्रवार को नामांकन और नामवापसी की प्रक्रिया कराई गई। निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश शुक्ला ने दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के बैनर के तले नामांकन होने का दावा किया है।
बताया अध्यक्ष पद पर संजय पांडेय व राम बिहारी मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर आरेंद्र कुमार, महामंत्री पद पर विजय व अविनाश नामांकन कराया है। सभी 18 नामांकन जांच में सही मिले हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजीव सिंह, अनूप वाजपेयी, शोभित तोमर,अवनिकांत त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष के निवर्तमान अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ने अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि यह प्रक्रिया गलत तरीके से कराई जा रही है। यह नियमों के विरुद्ध है। मामले को न्यायालय ले जाएंगे। बैठक में निवर्तमान महामंत्री धर्मेंद्र यादव, रामनरेश रावत, कमलेश यादव, श्याम कुमार छाबड़ा, आनंद मिश्रा, दिनेश अस्थाना, कुलदीप यादव और शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।