फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   City's electricity system will be improved with Rs 130 crore

Hardoi News: 130 करोड़ से सुधरेगी शहर की बिजली व्यवस्था

Sat, 06 Jan 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
City's electricity system will be improved with Rs 130 crore
हरदोई। सदर विधान सभा क्षेत्र में 130 करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। शहर से लेकर विधान सभा क्षेत्र के गांव में बिजली आपूर्ति को बेहतर करने के लिए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के छोटे चौराहा के निकट आवास विकास कालोनी में बिजली विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विधान सभा क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसी के तहत भारत सरकार की रिवैंप योजना, प्रदेश सरकार के विजनेस प्लान और विधायक निधि से कार्य कराए जा रहे है। इसके तहत विधान सभा क्षेत्र में 130 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराएं जाएंगे। जिसमें 12 हजार बिजली पोल लगाए जाएंगे और 171 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और क्षमता वृद्धि की जाएगी।अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र काम के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में विभागीय अभियंता, ठेकेदार और कर्मचारी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed