फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Christmas Day : celebration, cakes, wishes

प्रभु यीशु का जन्मदिन पर गूंजी बधाइयां

Thu, 26 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Christmas Day : celebration, cakes, wishes
चर्च में प्रार्थना के दौरान मौजूद युवतियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
प्रभु यीशु का जन्मदिन बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित मैथाडिस्ट चर्च में मंगलवार देर रात प्रार्थना हुई। बुधवार को एक घंटे उपदेश और गीतों की शृंखला चलती रही। लोगों ने प्रभु यीशु की प्रार्थना कर मोमबत्ती जलाई।
विज्ञापन

क्रिसमस पर प्रभु की याद में अर्चना सिंह ने सौभाग्य हमारा प्रभु जो आपका मिला सहारा गीत प्रस्तुत किया। जन्म तेरा मुक्ति दाता, दूर हुआ अंधियारा जैसे गीत भी चर्च में गूंजते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को क्रिसमस पर शहर में अलग ही छटा दिखी। मैथाडिस्ट चर्च को आकर्षक रूप में सजाया गया। बधाइयों का सिलसिला मंगलवार रात से ही शुरू हो गया। बुधवार सुबह प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए रंग बिरंगी पोशाकों में लोग चर्च पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर संतोष के सैमुअल ने सुबह 10 बजते ही विशेष प्रार्थना शुरू कराई। उन्होंने लोगों को प्रभु के जन्म का उद्देश्य समझाया। बताया कि प्रभु ने मानव जाति के उद्धार के लिए ही जन्म लिया था। उन्होंने लोगों को शांति और सौहार्र्द के साथ जीवन जीने का ज्ञान दिया। प्रेयर हॉल में युवक और युवतियों ने कैंडल जलाकर प्रार्थना की।

कंबलों का किया वितरण
शासकीय अधिवक्ता अविनाश चंद्र गुप्ता ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। कंबलों का भी वितरण किया गया। हरगोविंद सेठी, प्रबंधक अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
सेंटा बन बांटे उपहार
मैथाडिस्ट चर्च में बच्चे ने सेंटा के रूप में बच्चों को चाकलेट, बिस्कुट और पुस्तकें उपहार दीं। जिसे पाकर बच्चे काफी खुश हुए। चर्च परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया।

 क्रिसमस पर चर्चा में प्रभु यीशु के संदेशों को पढने के दौरान फादर संतोष के सैमुअल व गीत गातीं अर्च?

क्रिसमस पर चर्चा में प्रभु यीशु के संदेशों को पढने के दौरान फादर संतोष के सैमुअल व गीत गातीं अर्च?- फोटो : HARDOI

चर्च में कैंडल जलाते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी

चर्च में कैंडल जलाते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

हरदोई के चर्च में मोबाइल से सेल्फी लेती युवतियां। संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई के चर्च में मोबाइल से सेल्फी लेती युवतियां। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed