फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chowkidar will take news of candidates and supporters

प्रत्याशियों व समर्थकों की खबर लेंगे चौकीदार

Thu, 17 Feb 2022 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Chowkidar will take news of candidates and supporters
हरियावां। चौकीदार अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की खबर लेंगे। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। चुनाव प्रचार या जनसंपर्क के दौरान कहीं भी उम्मीदवार या समर्थकों ने कोई चूक की तो इसकी रिपोर्ट सीधे पुलिस को देंगे।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान चौकीदारों को उनकी इस जिम्मेदारी का बोध कराया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि चौकीदार सुरक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी हैं।
प्रत्येक गांव में हर अच्छे बुरे व्यक्ति की जानकारी पुलिस को चौकीदार के माध्यम से मिलती रहती है, इसलिए चौकीदार पुलिस विभाग का एक अभिन्न अंग हैं। उन्होंने सभी चौकीदारों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव के दौरान अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि चौकीदार सदैव अपने गांव में बिना भेदभाव के अपने कर्तव्य को निर्वाह कर रहा, जिसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। प्रत्येक गांव में आपराधिक गतिविधियों को रोकने में भी चौकीदारों की भूमिका अहम मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में मौजूद चौकीदारों को कंबल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर थाना स्टाफ के अलावा रतिराम, बिहारी लाल, कमल किशोर समेत कई चौकीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed