फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Choupals personnel on negligence in the line of fire

चौपालों में लापरवाही पर कर्मियों पर गाज

Fri, 23 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 23 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Choupals personnel on negligence in the line of fire
चाौपाल में डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांवों को सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य से आठ सितंबर से चलाए जा रहे सशक्त अभियान गांव विकसित प्रदेश के तहत जनपद की ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई जा रही हैं। गुरुवार को बिलग्राम के गुजराई में जिलाधिकारी भी पहुंच गए। वहां लापरवाही पर वीडीओ, एडीओ व बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी।  
विज्ञापन


विकास खंड बिलग्राम के ग्राम गुजराई पहुंचने पर जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने पाया कि रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत गुजराई में संबंधित अधिकारियों ने बैठक की कोई व्यवस्था नहीं की थी। गांव वालों को भी इसकी जानकारी नहीं थी।     नोडल अधिकारी, बीडीओ, एडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी सभी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


ग्रामीण एराज हुसैन, कय्यूम खान, अवधेश कुमार, राजेश, गुफरान अली आदि ने जिलाधिकारी को बताया कि गांव में कहीं कोई बैठक नहीं हो रही है और न ही इसकी सूचना किसी ने दी है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी गुजराई, एडीओ पंचायत बिलग्राम, खंड विकास अधिकारी बिलग्राम को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं जिला पंचायत राज अधिकारी व नोडल अधिकारी गुजराई सहायक निदेशक मत्स्य को चेतावनी जारी किये जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बिलग्राम के ही ग्राम पंचायत तरौली में पहुंचकर ग्राम सभा की बैठक का जायजा लिया। यहां पर ग्रामवासी एवं अधिकारी मौजूद थे। बिलग्राम में आयोजित विकलांग चिह्नीकरण शिविर का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी बिलग्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed