फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   China would Diwali Bright Light

चीन की लाइट से दीवाली होगी ब्राइट

Sun, 16 Oct 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 16 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
China would Diwali Bright Light
कुछ इस तरह चाइनीज लाइटों से जगमग हैं दुकानें। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। चीन के उत्पादों का विरोध और बहिष्कार केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित है। बाजार में इसका जरा भी फर्क नहीं दिखाई दे रहा है। दीवाली के लिए चीन की लाइटों से बाजार पटा पड़ा है। व्यापारी और समाजसेवी केवल चाइनीज सामान के बहिष्कार का दिखावा कर रहे हैं। इस बार जिले में चाइनीज लाइटों का कारोबार करीब चार करोड़ तक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दीवाली के त्योहार का मौसम पूरी तरह से उल्लास और उत्साह क ी रोशनी में नहाने को तैयार है। घरों को प्रकाश से जगमगाने के लिए बाजार में तरह-तरह की इलेक्ट्रॉनिक झालरें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


ग्राहकों को रिझाने के लिए झालरों का लाइव प्रदर्शन करने के लिए उन्हें दुकानों के बाहर सजाया भी जाने लगा है। एलईडी वाली चाइना मेड झालरें बाजार में छा गई हैं। रोशनी के पर्व पर न तो तेल और न ही बाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


और न ही अपने देश की बनी झालरें। बल्कि डिस्को लाइट व उडुहुल फूल के नाम से बिकने वाले चाइना उत्पाद लोगों को ज्यादा अपनी और आकर्षित करने लगे हैं। चाइना के उत्पादों को लेकर भले पूरे देश के साथ जिले में भी विरोध के स्वर फूट गए हों लेकिन वास्तविकता किसी से छिपी नहीं।


शहर में ही 10 थोक दुकानों पर अब तक तीन करोड़ से अधिक चाइना के इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध हैं। जिनकी 25 प्रतिशत से अधिक की कस्बों में बिक्री भी हो चुकी है। विक्रेताओं का कहना है कि वह भी भारत देश के ही वासी हैं ऊपर से जब आदेश आएंगे तो वह बिक्री बंद कर देंगे। लेकिन अभी तो उन्हें माल दिल्ली से ही मिल रहा है जब वहीं से नहीं मिलेगा तो जाहिर है वह भी नहीं बेचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed