फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chill increased due to cold winds, all schools and colleges will remain closed till 14 in Hardoi

Hardoi: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 14 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, 60 घंटे से लोगों को नसीब नहीं हुई धूप

Sun, 08 Jan 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2023 11:34 PM IST
सार

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच 60 घंटे से लोगों को धूप नसीब नहीं हुई है। इसको देखते हुए एहतियातन कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Chill increased due to cold winds, all schools and colleges will remain closed till 14 in Hardoi
ठंड में जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। इसे देखते हुए कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। बीते 60 घंटे से लोगों को धूप नसीब नहीं हो सकी है। सोमवार को भी सर्द हवाओं का सितम जारी रहेगा।

विज्ञापन

जनपद में रविवार को दिन का तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 4 डिग्री के आस पास दर्ज हुआ। दिनभर कंपकंपा देने वाली सर्दी ने आम जन के कामकाज में ठहराव की स्थिति पैदा कर दी है। बीते हफ्ते से ही सर्दी के तेवर दिखाई दे रहे थे, लेकिन रविवार को शीत लहर का जोर ज्यादा दिखाई दिया।
विज्ञापन

सुबह की शुरुआत सर्द हवा और कोहरे के साथ हुई। दिनभर कोहरे और सर्द हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह की सर्दी का असर आवागमन और पार्कों में भी दिखने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लोगों की संख्या कम दिखाई दी। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग घरों से तो निकले, लेकिन पूरी तरह बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारी में ही व्यस्त रहे। दूसरी ओर, कोहरे के चलते रोड पर वाहनों का आवागमन भी कम रहा। लोग वाहनों की लाइट जलाकर कोहरे में निकले।

सर्द हवाओं की वजह से दोपहिया वाहनों पर सफर करना मुश्किल हो रहा था। चार पहिया एवं बड़े वाहनों को भी बार-बार शीशे पर कोहरा जमने से सफर में मुश्किल का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम साफ रहने के कारण अभी वर्षा की कोई संभावना नहीं है। 10 जनवरी तक शीत लहर और कोहरा जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed